{"_id":"68ee9513dda0afdf1d031063","slug":"increased-demand-for-colorful-garlands-on-diwali-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-143723-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दीपावली पर रंग-बिरंगी झालरों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दीपावली पर रंग-बिरंगी झालरों की बढ़ी मांग
Tue, 14 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/जलालपुर। दीपावली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घर को रोशन करने के लिए अलग-अलग तरह की इलेक्ट्रिक झालरों की बाजार में मांग बढ़ गई है। नई-नई डिजाइन वाली झालर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
इस बार पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ-साथ मोमबत्ती व बैटरी से चलने वाले दीए ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। शहर के दुकानदार अमित ने बताया कि उनके पास 10 से ज्यादा तरह की डिजाइनर मोमबत्तियां उपलब्ध हैं। इनमें लड्डू, कमल के फूल और कलश आकार वाली मोमबत्तियों की मांग सबसे ज्यादा है। फिलहाल ग्राहकों की आवाजाही शुरू हुई है, जबकि 16 अक्तूबर के बाद भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। उनका कहना है कि इस बार कारोबार में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है।
जलालपुर के मगुराडिला चौराहे के निकट दुकानदार संतलाल प्रजापति ने बताया कि जीएसटी के कम होने से इनवर्टर की बैटरी के बिक्री में तेजी आई है। वहीं जलालपुर के दुकानदार बृजेश कुमार ने बताया कि इस बार मार्केट में 100 से लेकर 1000 रुपये कीमत की झालरों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
चीनी की जगह भा रहीं स्वदेशी लाइटें
वोकल फॉर लोकल अभियान का असर अब त्योहारी बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। स्वदेशी एलईडी लाइटें, झालरें और दीये ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। स्वदेशी लाइटें अब हर रंग, डिजाइन और साइज में उपलब्ध हैं और इनकी टिकाऊपन भी ज्यादा है।