{"_id":"6751ed518d0615045707de6d","slug":"incomplete-work-at-religious-places-should-be-completed-quickly-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125640-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धार्मिक स्थलों पर तेजी से पूरे किए जाएं अधूरे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धार्मिक स्थलों पर तेजी से पूरे किए जाएं अधूरे काम
Thu, 05 Dec 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धार्मिक स्थलों पर चल रहे सभी तरह के काम जल्द पूरे किए जाएं। यह निर्देश डीएम अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं की योजनावार समीक्षा के दौरान दिए।
डीएम ने विकास खंड भियांव के बंदीपुर में टोंस नदी स्थित बाबा जगरदेव धाम के पर्यटन विकास के कार्य की प्रगति जानी। नोडल अधिकारी ने सात दिन के भीतर अधूरा कार्य पूरा कर संबंधित ग्राम पंचायत को हैंडओवर का भरोसा दिलाया।
डीएम ने झारखंड बाबा के पर्यटन विकास के अधूरे कार्य शीघ्र पूरा करा लेने की हिदायत कार्यदाई संस्था को दी। राम जानकी मंदिर टिकरिया जहांगीरगंज की प्रगति के बारे में नामित कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों ने बताया कि यहां यात्री हाल,शौचालय, बाउंड्री वॉल की फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। गेट के निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य जारी है। 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। डीएम ने अवशेष कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए। शिवबाबा के अवशेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने की हिदायत दी। विकासखंड टांडा के महादेव घाट के फाउंडेशन का कार्य प्रगति पर है।
सीसी रोड, स्टोन बेंच एवं सोलर लाइटों के लगाने का कार्य अभी शुरू नहीं कराया जा सका है। दरवन झील के इको पर्यटन विकास कार्यों आदि की भी समीक्षा की। इस अवसर पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह समेत अन्य अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।