{"_id":"b0c08894bb50ca508e6d04cbd97ce2cf","slug":"incoming-cable-burnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकमिंग केबिल फुंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकमिंग केबिल फुंकी
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नतीजा यह हुआ कि इससे संबंधित चार फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर साढ़े 12
विज्ञापन
बजे ठप हो गई। लगभग तीन घंटे बाद साढ़े तीन बजे करीब खराबी को ठीक कर
आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि देर शाम तक बिजली का आवागमन होता रहा। इससे विद्युत उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन के प्रति नाराजगी दिखी।
विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए न तो जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला जा रहा है और न ही ओवर लोडेड चल रहे ट्रांसफार्मरों की क्षमता ही बढ़ाई जा रही है। ठंड के मौसम में ही उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल रही थी।
इस बीच आगामी दिनों में गर्मी के चलते लोड बढ़ने की संभावना को देखते हुए भी जिला मुख्यालय को विद्युत आपूर्ति करने वाले उपकेंद्रों की दशा में सुधार सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। एक भी उपकेंद्र की मरम्मत अभी तक सुनिश्चित नहीं की गई है।
नतीजा यह कि सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग फीडर की केबिल फुंक गई। इसके चलते इससे जुड़े चार फीडर वीआईपी, कंपोजिट मेन व टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लगभग 50 हजार की आबादी इससे प्रभावित हुई।
विज्ञापन
इनकमिंग फीडर में आई खराबी को ठीक करने में विभागीय कर्मचारियों ने लगभग तीन घंटे का समय लगा दिया। साढ़े तीन बजे संबंधित फीडर की आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन इसके बाद भी काफी देर तक बिजली का आवागमन होता रहा। सुचारु बिजली की उपलब्धता न होने से विद्युत उपभोक्ताओं में पावर कॉर्पोरेशन के प्रति नाराजगी व्याप्त होने लगी है।
अकबरपुर के संदीप शुक्ला व अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि अभी गर्मी ठीक से शुरू भी नहीं हुई। ऐसे में जर्जर हो चुके उपकरणों का जवाब देना चिंताजनक है। जर्जर उपकरणों को बदले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
शहजादपुर के कमलेश गुप्ता व इदरीस अहमद ने कहा कि जब गर्मी की शुरुआत में बिजली का यह हाल है, तो भीषण गर्मी में क्या होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।