फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Incessant rain disrupted life

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Incessant rain disrupted life
अंबेडकरनगर। बीते 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार हो रही बरसात से किसानों में कहीं खुशी तो कहीं गम दिखा। दरअसल हवा के साथ हुई बारिश के चलते जिले के कुछ क्षेत्रों में खड़ी गन्ने की फसल धराशायी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई, तो वहीं धान के खेत में पानी भरने से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे। दरअसल मौजूदा समय में धान की फसल की सिंचाई की सख्त जरूरत थी। इस बीच लगातार बारिश होने से जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतोें का सामना करना पड़ा। उधर, बरसात से जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। इससे सबसे अधिक समस्या रविवार को सुबह लोगों को पेयजल के लिए हुई। उन्हें एक-एक बाल्टी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। पूरी रात हुई बरसात के बाद रविवार को भी लगभग पूरे दिन पानी बरसा। इस दौरान कभी तेज, तो कभी हल्की बारिश होने से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। खराब मौसम के चलते ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। बारिश हल्की होने पर लोगों ने जल्दी-जल्दी काम निपटाया। हालांकि आंशिक कर्फ्यू के चलते बाजारें बंद रहीं, जिससे बाजारों में आमतौर पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

इस बीच बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र की बात तो दूर जिला मुख्यालय पर ही प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम के निकट, सब्जी मंडी, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेल नगर तिराहा, कृषि भवन के निकट जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। नगर के रामबहाल व अभिषेक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते नालियों की समुचित साफ सफाई करा दी गई होती, तो इस प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा के साथ पानी बरसने से गन्ने की फसल गिरी
बीते 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जिले के किसानों में कहीं खुशी, तो कहीं गम दिखा। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते जिले के कई क्षेत्रों में खेत में खड़ी गन्ने की फसल धराशायी हो गई। अकबरपुर नगर से सटे कटरिया याकूबपुर में रामचेत के खेत में खड़ी गन्ने की फसल धराशायी हो गई। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि बारिश का सिलसिला नहीं थमा, तो इससे गन्ने की फसल को व्यापक नुकसान होगा। इसी प्रकार आलापुर, जलालपुर, भीटी, टांडा समेत कई अन्य क्षेत्रों में खेत में खड़ी गन्ने की फसल गिर गई। इसके इतर धान किसानों के चेहरे बारिश से चमक उठे। दरअसल मौजूदा समय में धान की फसल की सिंचाई की सख्त जरूरत थी। सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। इस बीच शनिवार से हो रही बारिश के चलते खेत में पानी भर गया। इससे धान किसानों के चेहरे खिल उठे। धान किसान रमेश व घनश्याम ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार से आगे भी बारिश होती रहे, तो इसका धान की फसल को व्यापक लाभ पहुंचेगा।

बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी
शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई। कहीं जर्जर हो चुका तार टूट गया, तो कहीं ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर जवाब दे गया। इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह बदतर विद्युत आपूर्ति के चलते संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सबसे अधिक समस्या पेयजल को लेकर हुई। एक-एक बाल्टी पानी के लिए उपभोक्ताओं को इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। अकबरपुर नगर के राजकुमार व अमित कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, तब तक सुचारु बिजली उपलब्ध नहीं हो सकती है। राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, जलालपुर, हजपुरा, टांडा, भीटी, कटेहरी, आलापुर, बसखारी समेत कई अन्य क्षेत्रों की बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed