फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inauguration of Govind Saheb Fair with Havan-Poojan

हवन-पूजन के साथ गोविंद साहब मेले का शुभारंभ

Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Govind Saheb Fair with Havan-Poojan
अंबेडकरनगर के आलापुर में माह भर चलने वाले गोविंद साहब मेले का शुभारंभ करती विधायक अनीता कमल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर (अंबेडकरनगर)। लगभग एक माह तक चलने वाले पूर्वांचल के एतिहासिक गोविंद साहब मेले का शुक्रवार को हवन-पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अनीता कमल व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी एवं टांडा विधायक संजू देवी ने विधिविधान से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

इसके बाद फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने की। बाद में अतिथियों ने शहीद रामनाथ यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उधर मेले की विधिवत शुरुआत 13 दिसंबर को गोविंद दशमी स्नान के साथ होगी। इस दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गोविंद सरोवर में स्नान कर गोविंद साहब मठ पर पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद पूरे माह बड़ी संख्या में मेलार्थी पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाएंगे और सामानों की खरीददारी करेंगे। मेले में करीब पखवाड़े भर पहले से ही दुकानों के आने का सिलसिला शुरूहो चुका था।
विज्ञापन

आलापुर विधायक अनीता कमल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, टांडा विधायक संजू देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को गोविंद साहब धाम में विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। मंत्रोचार के बीच पूजन-अर्चन के बाद विधायक अनीता कमल ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने गोविंद साहब मठ पहुंचकर नमन किया और माह भर चलने वाले मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की। विधायक अनीता ने कहा कि यह मेला न सिर्फ व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह अध्यात्मिक और एतिहासिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेले के आयोजन को लेकर जहां व्यापारी अपने बेहतर व्यापार की उम्मीद लगाए रखते हैं, वहीं श्रद्धालु गोविंद दशमी के दिन गोविंद सरोवर में स्नान कर मठ पर पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र गोविंद साहब धाम के चलते आलापुर तहसील का नाम पूरे पूर्वांचल में जाना जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने भी गोविंद साहब मेले की महत्ता पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने मेले में सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मेले का मुख्य शुभारंभ 13 दिसंबर को गोविंद दशमी स्नान के साथ होगा। इस दिन गोविंद सरोवर में डुबकी लगाने व मठ पर माथा टेकने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे।
मेले में श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए मेला प्रशासन ने जरूरी इंतजाम तेज कर दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एसडीएम मोहनलाल गुप्त, अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दुबे, भाजपा नेता दिनेश पांडेय, अवर अभियंता अखिलेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अश्विनी यादव, प्रीति भास्कर, धर्मेंद्र यादव, प्रतिमा यादव, पुंडरी गौतम व श्रीकांत कनौजिया आदि मौजूद रहे।

मेले में चला स्वच्छता अभियान
जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, विधायक अनीता कमल, विधायक संजू देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी समेत अन्य ने गोविंद मठ पर सफाई अभियान चलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वच्छता मुहिम को गति देने का आह्वान किया। कहा कि स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रथम लक्ष्य है। ऐसे में देश के प्रत्येक नागरिक को इसे अपनाने की जरूरत है। देश का प्रत्येक नागरिक तभी स्वस्थ और समृद्धशाली होगा, जब देश का पर्यावरण साफ सुथरा होगा। हमें स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी सभी नागरिकों से स्वच्छता की मुहिम में भागीदार बने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed