फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In the district, the UP Police recruitment exam will be held at ten centers starting today

Ambedkar Nagar News: जिले में दस केंद्रों पर आज से होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sun, 07 Jun 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
In the district, the UP Police recruitment exam will be held at ten centers starting today
मिश्री लाल आर्य कन्या इंटर कॉलजे टांडा के निरीक्षण के दौरान मौजूद एसपी।-पुलिस विभाग
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू होगी। जिले में 10 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। तीन दिनों की परीक्षा में कुल 26,208 अभ्यर्थी में शामिल होंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न हो, इसके लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होगी। परीक्षा को लेकर एक दिन पहले तैयारियां पूरी कर गईं।
विज्ञापन

डीआईओएस कौस्तुभ सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर 3 से 5 बजे तक कराई जाएगी। इस बार अभ्यर्थियों की रेटिना की जांच और फिंगर प्रिंट स्कैन करने के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की जांच त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से जांच होगी। तीन दिनों तक दो पालियों में परीक्षा होगी, प्रत्येक पाली में 4,368 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का केंद्र के बाहर एडमिट कार्ड और आधार चेक किया जाएगा। इसके बाद वे मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरेंगे। इसके बाद उनकी रेटिना और फिंगरप्रिंट स्कैन किया जाएगा। परीक्षा के लिए करीब 845 शिक्षक व 380 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इनके अलावा केंद्र के अनुसार 10 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था
- सुबह आठ से 9:30 बजे और दोपहर एक से 2:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा।
- परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा।
- पांच सीओ, 19 इंस्पेक्टर, 39 सब इंस्पेक्टर, 57 हेड कांस्टेबल, 138 पुरुष व 57 महिला कांस्टेबल, 10 एलआईयू, 55 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
- 55 पुलिसकर्मी उड़न दस्ता भी सक्रिय रहेगा।


एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

फोटो-15
एसपी प्राची सिंह ने रविवार को सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा सहित कुल 10 केंद्रों का व्यवस्थाओं को परखा। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश व निकास मार्गों की जांच की। सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का भी हाल देखा। तलाशी व्यवस्था और परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने का लक्ष्य प्राथमिकता है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा की सभी तैयारियों का रिहर्सल भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed