{"_id":"66bfcd282bcf3e0e5f67432ee1d960af","slug":"in-the-death-case-of-private-lineman-report-laugh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट लाइनमैन की मौत मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट लाइनमैन की मौत मामले में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि एक दिन पूर्व टांडा थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी अच्छेलाल पुत्र रामफूल गुरुवार को विद्युत कर्मचारियों से शटडाउन लेकर गांव की बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा हुआ था।
विज्ञापन
अभी वह बिजली ठीक ही कर रहा था कि अचानक विद्युत करंट का प्रवाह शुरू हो गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। खंभे पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद भी जब लगभग एक घंटे तक कोई पुलिस व विद्युत विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने गांव के निकट अकबरपुर टांडा मार्ग जाम कर दिया। इस पर टांडा, अलीगंज व हंसवर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में अधिशाषी अभियंता व अन्य ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को 3 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिए जाने एवं दोषी विद्युत कर्मचारी के विरुद्ध केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ था।
विज्ञापन
इस बीच गुरुवार देर रात मृतक के पुत्र अमित कुमार की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने अज्ञात विद्युत कर्मचारी के विरुद्ध गैरइरादत हत्या का केस दर्ज कर लिया। एसओ बृजेश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है।