फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In Gauhanna, police locked seven houses, protest ensues

Ambedkar Nagar News: गौहन्ना में पुलिस ने सात मकानों में जड़ा ताला, विरोध

Thu, 23 Jul 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
In Gauhanna, police locked seven houses, protest ensues
 बृहस्पतिवार को विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंची टीम के बीच मौजूद पुलिस बल। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के गौहन्ना में बृहस्पतिवार को तनाव की स्थिति बन गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची। प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान सात मकानों में ताला लगाकर कब्जा सुरक्षित किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई। प्रभावित परिवारों को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


गांव के रहने वाले अधिवक्ता देव नारायण वर्मा ने गाटा संख्या 614 ग की पांच बीघा नौ बिस्वा जमीन पर दावा किया था। उन्होंने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में वाद दाखिल किया था। न्यायालय ने डिक्रीधारक के पक्ष में कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में राजस्व अधिकारियों और पुलिस की टीम गांव पहुंची। अधिकारियों ने पहले पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। कार्रवाई शुरू होते ही प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कार्रवाई रोकने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार करीब 100 वर्षों से इस भूमि पर निवास कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से ऊसर भूमि की फर्जी डिक्री कराकर कब्जा हासिल करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

पीड़ित राहुल कुमार शिव कुमार, जियाराम यादव, कृपा राम, राम उजागिर, दल शृंगार, कृपाशंकर और जगदीश ने जिलाधिकारी से मिलने की बात कही। उन्होंने प्रशासन से राहत न मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने उच्च न्यायालय में भी अपील की है। एसडीएम/जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है। एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed