फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In filmy style, the constable fired the pistol and cut the ribbon

Ambedkar Nagar News: फिल्मी अंदाज में सिपाही ने पिस्टल से फायर कर काटा फीता

Sat, 02 Mar 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
In filmy style, the constable fired the pistol and cut the ribbon
वीडियो वायरल, हर्ष फायरिंग के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचा था सिपाही
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अर्द्धसैनिक बल के एक जवान का लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर फिल्मी अंदाज में फीता काटकर खेंवार में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करना भारी पड़ गया। अहिरौली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए हर्ष फायरिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति पिस्टल से फायर कर प्रतियोगिता के उद्घाटन में फीता काटने की रस्म अदा करता दिख रहा है। पुलिस टीम ने इसका फौरन संज्ञान लिया और जांच-पड़ताल शुरू की। पता चला कि यह वीडियाे अहिरौली थाना क्षेत्र के खेंवार गांव से जुड़ा है। गांव निवासी संतोष कुमार सिंह सीआरपीएफ में सिपाही के तौर पर नियुक्त है। इन दिनों वह सीआरपीएफ की विशेष सेल में दिल्ली में ड्यूटी कर रहा है। सिपाही हिस्ट्रीशीटर संसार सिंह का भाई है। संसार सिंह जिला पंचायत सदस्य रहे शैलेंद्र सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनोें सिपाही छुट्टी पर गांव आया हुआ है। यहां क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने उसे बुलाया गया। इसमें उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर फीता काटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब वायरल हुआ है। हालांकि अर्द्धसैनिक बल का जवान अपनी छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी पर लौट गया है। सीओ भीटी शुभम कुमार ने बताया कि अहिरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा की तरफ से मामले में आरोपी के खिलाफ हर्ष फायरिंग के आरोप में केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बल के जवान संतोष के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजने के साथ ही उनके कमांडेंट को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। इस तरह की घटना अनुचित है। यदि कोई मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed