{"_id":"6022c71d8ebc3ed1a928051e","slug":"immunization-campaign-will-run-in-13-booths-tomorrow-ambedkar-nagar-news-lko5640418159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 13 बूथों पर चलेगा टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 13 बूथों पर चलेगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए चल रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के क्रम में 11 फरवरी को जिले के 9 केंद्रों के 13 बूथों पर कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए परिवार कल्याण विभाग लखनऊ से जिले को 181 वैक्सीन उपलब्ध हो गई हैं। उधर, 11 फरवरी को चलने वाले महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने व वायरस से जंग जीतने के लिए वैक्सीनेशन का महाअभियान चल रहा है। 16 जनवरी से अलग-अलग चरणों में चले अभियान के क्रम में अब 11 फरवरी को एक बार फिर से अभियान चलेगा। इस बार यह अभियान जिले के 9 केंद्र के 13 बूथों पर चलेगा। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन 9 केंद्रों पर अभियान चलेगा, उनमें संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के 2 बूथ, जिला अस्पताल के 2, सीएचसी कटेहरी के 1, सीएचसी भीटी के 2, सीएचसी टांडा के 2, सीएचसी बसखारी के 1, रामनगर पीएचसी के 1, सीएचसी भियांव के 1 व सीएचसी जलालपुर के 1 बूथ शामिल हैं।
इस बीच 11 फरवरी को चलने वाले महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिन केंद्रों पर अभियान चलना है, वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कितने कोरोना योद्धाओं को टीका लगना है, अभी इनकी संख्या व सूची शासन से नहीं प्राप्त हुई है। जिन कोरोना योद्धाओं को टीका लगना है, उन्हें सूची मिलने के बाद बुधवार शाम तक मोबाइल पर संदेश भेजकर जानकारी दे दी जाएगी। बताया कि परिवार कल्याण विभाग लखनऊ से 181 वॉयल वैक्सीन जिले को उपलब्ध हुई है, जिन्हें संबंधित कोल्ड चेन में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उधर, 11 फरवरी को चलने वाले महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।