{"_id":"6140e3b68ebc3e3ee916b125","slug":"immersion-of-ganesh-idols-in-devotional-atmosphere-ambedkar-nagar-news-lko5955750197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तिमय माहौल में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तिमय माहौल में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भक्तिमय गीतों के बीच मंगलवार देर शाम जिले के कुछ क्षेत्रों में भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ। ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को विसर्जन किया जाएगा। इस बीच मंगलवार को भी संबंधित पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही भगवान को लड्डू व मोदक का भोग लगाया।
गणेश चतुर्थी पर्व पर वैसे तो बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में भगवान श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, लेकिन जिला मुख्यालय पर कुछ पूजा समितियों ने देर शाम अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा के निकट गायत्री मंदिर के पीछे तमसा नदी में विधि विधानपूर्वक विसर्जन किया। शहजादपुर व आसपास के क्षेत्र की आधा दर्जन प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकली।
जगह जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा रोककर भगवान गणेश की आरती उतारी। साथ ही विशेष पूजन अर्चन कर भगवान के चरणों में माथा टेका। बाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह से पालन किया गया। उधर रगड़गंज, अरियाबाजार, टांडा, बसखारी, जलालपुर, आलापुर, भीटी समेत अन्य क्षेत्रों में बुधवार को शोभायात्रा निकालने के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। ऐसे में एक दिन पहले मंगलवार को श्रद्धालुओं ने पण्डालों गणपति बप्पा मोरया का जयघोष किया।