फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Illness

पांच हुए डायरिया के शिकार, एक की हालत गंभीर

Fri, 16 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Illness
पअंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ते डायरिया के प्रकोप के बीच बीते 24 घंटे में उल्टी-दस्त से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, चिकित्सकों ने बदलते मौसम में डायरिया से बचाव के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी श्रवण (61) पुत्र रामचंदर गुरुवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। घरवालों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर निवासी प्रिया (25) पुत्री सुरेश बुधवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी संध्या (40) पत्नी रघुवीर गुरुवार देर शाम उल्टी-दस्त की चपेट में आ गईं। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में शुक्रवार भर्ती कराया। महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ निवासी आशा देवी (50) पत्नी जगदीश को घरवालों ने शुक्रवार सुबह उल्टी-दस्त होेने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्नावां बाजार निवासी संतोष (35) पुत्र रमेश गुरुवार देर शाम उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। स्थानीय इलाज पर तबीयत में सुधार नही हुआ तो शुक्रवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed