फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Illegal factory

मोबिल आॅयल बनाने की अवैध फैक्ट्री का भण्डाफोड़

Mon, 04 Sep 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

मोबिल आयल बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का सोमवार को भण्डाफोड़ हुआ है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर शहजादपुर पुलिस चौकी के निकट एक मकान में यह गोरखधंधा पकड़ा। मौके से करीब 2500 लीटर मोबिल आयल बरामद हुआ। टीम ने फैक्ट्री को सीज कर मोबिल आयल का नमूना जांच के लिए भेजा है। फैक्ट्री संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर नकली मोबिल बनाए जाने के संबंध में कुछ दिनों से एसडीएम को शिकायत मिल रही थी। सोमवार को एसडीएम सदर विवेक मिश्र को सूचना मिली कि शहजादपुर पुलिस चौकी के निकट एक मकान परिसर में अवैध ढंग से मोबिल आयल का निर्माण किया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक व पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनके साथ सोमवार दोपहर संबंधित मकान में छापा मारा।
विज्ञापन


मकान के के आंगन में टीन शेड के नीचे मोबिल आयल बनाने की मशीनें लगी मिलीं। टीम को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मोबिल आयल निर्माण में लगे लोग भागने लगे। टीएम ने कथित संचालक से फैक्ट्री से संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दे सका। उसने बताया कि वह कानपुर से खुला मोबिल आयल लाकर यहां पैकेट में पैक करके सुपर व सुपर प्लस के नाम से बिक्री करता है। यह भी बताया कि उसने सेल्स टैक्स से टिन नंबर ले रखा है। हालांकि वह दिखा नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जांच के दौरान शेड के नीचे रखे 200-200 लीटर के आठ भरे ड्रम, सुपर सेटरिंग आयल के नाम वाले पांच लीटर के 150 व 10 लीटर के सात पैकेट बरामद हुए। छह खाली ड्रम भी मिले हैं। एसडीएम के निर्देश पर फैक्ट्री सीज कर मोबिल आयल का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।


पूरे मामले की जानकारी डीएम को दी गई है। फैक्ट्री संचालक से टीम के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उधर एसडीएम ने बताया कि नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फैक्ट्री सील कर दी गई है। सेल्स टैक्स अधिकारी को जांच के लिए पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed