{"_id":"5d7539348ebc3e93d76c3b40","slug":"iffco-center-open-in-harreiya-ambedkar-nagar-news-lko480575822","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांग पर अब हरैया में खुलेगा इफ्को सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांग पर अब हरैया में खुलेगा इफ्को सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बसखारी विकास खंड क्षेत्र के किसानों के लिए खुशखबरी है। इफ्को केंद्र का संचालन अब अकबरपुर बसखारी मार्ग पर हरैया हनुमान मंदिर के पास होगा। इससे पहले इसका संचालन बसखारी ब्लॉक परिसर में सहकारी संघ के भवन में हो रहा था। बीते दिनों सहकारी संघ ने अपने भवन में संचालन पर रोक लगा दिया था। इसी बीच केंद्र पर तैनात प्रभारी मेवालाल गुप्त सेवानिवृत्त हो गए। जिससे इफ्को ने बसखारी में केंद्र बंद कर देने का निर्णय लिया था।
अमर उजाला ने किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। अब इफ्को के अधिकारियों ने दोबारा संचालन की योजना तैयार की है। बसखारी ब्लाक परिसर स्थित सहकारी संघ भवन में इफ्को केंद्र का संचालन लंबे समय से चल रहा था। इस केंद्र से बसखारी विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान खाद की खरीदारी करते थे। किसानों को यहां खाद कम दामों पर आसानी से उपलब्ध हो जाती थी। करीब दो माह पहले सहकारी संघ ने अपने भवन में इफ्को केंद्र संचालन से मना कर दिया था। जिससे इफ्को ने बसखारी में पूरी तरह केंद्र संचालन बंद करने का निर्णय लिया था। केंद्र बंद होने की खबर से किसान परेशान हो गए थे।
किसानों का कहना था कि यदि केंद्र बंद हो जाएगा तो उन्हें खाद खरीदने में बड़ी समस्या होगी। इसके लिए उन्हें दूर की समितियों का चक्कर लगाना पड़ेगा। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से दो बार प्रकाशित किया। जिससे अधिकारियों ने किसानों की इस समस्या को संज्ञान में लिया।
विज्ञापन
अब इफ्को ने बसखारी में दोबारा केंद्र संचालन की योजना तैयार कर ली है। इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए कंपनी ने दोबारा केंद्र संचालन का निर्णय लिया है। अकबरपुर बसखारी मार्ग पर बाजार से करीब 1 किमी पश्चिम अकबरपुर की तरफ हरैया हनुमान मंदिर के पास सेंटर खोला जाएगा। यहां पर किराए पर गोदाम की व्यवस्था कर ली गई है। गोदाम में साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। रबी फसल की बुवाई तक केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।