फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If there is a problem, get it resolved immediately

समस्या होने पर तत्काल कराएं समाधान

Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
If there is a problem, get it resolved immediately
अंबेडकरनगर। मतगणना को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सोमवार को लोहिया भवन सभागार में 95 टीमों के 285 कर्मचारियों को मतगणना से जुड़ी बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार के खाद्य व पेय पदार्थ ले जाना वर्जित रहेगा, तो मोबाइल भी अंदर नहीं ले जा सकेंगे। यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो अभिकर्ता से बहस करने के बजाय उनकी समस्या को पहले खुद ही दूर करें। यदि इस पर भी समस्या न दूर हो, तो तत्काल आरओ को मौके पर बुलाएं।
विज्ञापन

जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर 10 मार्च को मतगणना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व राजकीय खेल स्टेडियम में होगी। मतगणना को बेहतर ढंग से निपटाया जा सके, इसके लिए लगे 95 टीमों के 285 कर्मचारियों को सोमवार को लोहिया भवन में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कुल 70 टेबल पर मतों की गणना होगी है। ऐसे में 70 टीमें मतगणना में लगेंगी, जबकि 25 टीमें रिजर्व में रहेंगी। सोमवार को सभी 95 टीमों के 285 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अपर प्रशिक्षण प्रभारी आरबी यादव ने बताया कि प्रथम पाली में 48 टीम के 144, जबकि दूसरी पाली में 47 टीम के 141 कर्मचारियों को मतगणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ घनश्याम मीणा ने निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर सभी को सुबह 6 बजे पहुंच जाना है। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार का खाद्य व पेय पदार्थ ले जाना पूरी तरह से वर्जित होगा। इसके अलावा मोबाइल भी नहीं ले जा सकेंगे। कहा कि ईवीएम में यदि किसी भी प्रकार की समस्या सामने आती है, तो अभिकर्ता से बहस कतई न करें। उसे संतुष्ट करने का पूरा प्रयास करें। यदि वह संतुष्ट न हो, तो तत्काल संबंधित आरओ को मौके पर बुलाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed