फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If the officials did not listen, then the villagers made the culvert

अधिकारियों ने नहीं सुनी, तो ग्रामीणों ने बना दी पटरे की पुलिया

Mon, 27 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the officials did not listen, then the villagers made the culvert
अंबेडकरनगर के ताजपुर में रास्ते के संकट से जूझ रहे ग्रामीणों से मिलने पहुंची राजस्व टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अधिकारियों की अनसुनी के बाद माइनर पर पुलिया नहीं बनी तो आवागमन करने के लिए ताजपुर व आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीणों ने पटरे की पुलिया बना दी। जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन पटरे से होकर गुजरने वाले ग्रामीणों ने गत दिवस ही सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी तक मामला पहुंचाया। डीएम ने गंभीरता से मामले को लेकर एसडीएम को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बीते दिनों राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पुलिया का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील अंतर्गत कोटवा किरौनी ग्राम पंचायत के मजरा ताजपुर के ग्रामीणों को आवागमन करने के लिए एक माइनर से होकर गुजरना पड़ता है। संबंधित माइनर पर पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में ग्रामीणों ने सुचारु आवागमन करने के लिए माइनर पर पटरा रख दिया। प्रतिदिन पटरे से होकर जान जोखिम में डालकर ग्रामीण आवागमन कर रहे थे। पटरे से होकर न सिर्फ ग्रामीण पैदल आवागमन कर रहे थे, बल्कि उनकी साइकिल व बाइक भी इसी पटरे पर से होकर गुजरती है। बरसात के दिनों में या फिर माइनर में पानी आने के बाद कई बार असहज स्थिति से ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

माइनर पर पुलिया का निर्माण कराने की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गत दिवस ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन को अवगत कराया था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिया निर्माण के लिए एसडीएम सदर को जरूरी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पुलिया निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed