{"_id":"6761b342449178dac9038a3c","slug":"if-markets-are-available-the-textile-industry-will-take-off-rapidly-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-126358-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाजार मिले तो कपड़ा उद्योग भरे तेजी से उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाजार मिले तो कपड़ा उद्योग भरे तेजी से उड़ान
Tue, 17 Dec 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
टांडा के हक्कानी हाट में शनिवार को लगता है बाजार।
अली रहबर
अंबेडकरनगर। कपड़ा उद्योग को उड़ान भरने के लिए एक अच्छे बाजार की दरकार है। बुनकर नगरी टांडा के अलावा जिले किसी भी बुनकर बहुल क्षेत्र में सरकारी बाजार न होने से कपड़ा उद्योग को पंख नहीं लग रहे। इससे बुनकरों के सामने लगातार आर्थिक संकट खड़ा हो रहा। तमाम बुनकर पावरलूम को छोड़कर अन्य कारोबार की तरफ रुख कर रहे।
एक जनपद एक उत्पाद के तहत अंबेडकरनगर जनपद को कपड़ा उद्योग के लिए चयनित किया गया है। जिले में टांडा के अलावा जलालपुर, जहांगीरगंज, हंसवर, अकबरपुर, किछौछा समेत कई अन्य क्षेत्र में एक लाख से अधिक पाावरलूम संचालित हैं। महंगी बिजली व महंगा धागा होने के चलते कपड़ा उद्योग एक बड़े उद्योग के रूप में नहीं बढ़ पा रहा।
दरअसल जिले को कपड़ा उद्योग के लिए चयनित तो कर लिया गया, लेकिन उत्पादित कपड़े के लिए एक अच्छी बाजार की स्थापना न होने से यह उद्योग गति नहीं पकड़ रहा। टांडा नगर में लगभग तीन दशक पहले तत्कालीन नगर पालिका परिषद टांडा अध्यक्ष हाजी हयात मोहम्मद ने अथक प्रयास कर हक्कानी हॉट की शुरुआत की थी। यह एक निजी बाजार है, जो अभी भी प्रत्येक शनिवार को लगती है। इसमें पड़ोसी जनपद बस्ती, संतकबीरनगर समेत कई अन्य जनपदों से दुकानदार यहां पहुंचकर बिक्री के लिए कपड़े ले जाते हैं। कपड़ों में मुख्य रूप से गमछा, लूंगी व अराफाती गमछा शामिल है।
विज्ञापन
बुनकरों का कहना है कि यदि एक अच्छा बाजार सरकारी तौर पर स्थापित हो जाए, तो इसका बेहतर लाभ बुनकरों को मिल सकता है। दरअसल तमिलनाडु से धागा मंगाया जाता है। वह काफी महंगा होता है। इससे निजी बाजार में उत्पाद का बेहतर मूल्य नहीं मिल पाता। यदि सरकारी बाजार स्थापित हो, तो उसमें अच्छी बिक्री हो सकती है।
धान व गेहूं की तरह हो कपड़ों की खरीद
उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्रों पर सरकार गेहूं व धान की खरीद करती है, उसी प्रकार से पावरलूम से तैयार कपड़ों की भी खरीदारी करनी चाहिए। इसे लेकर कई बार जिम्मेदारों को पत्र भी सौंपा जा चुका है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। उपेक्षा के चलते ही दिन प्रतिदिन कपड़ा उद्योग बदहाल होता जा रहा है। जलालपुर के उर्दूबाजार निवासी अतहर जमाल कहते हैं कि यदि प्रत्येक तहसील क्षेत्र में एक-एक सरकारी बाजार खुल जाए और वहां सरकार खुद कपड़ों की खरीदारी एक निश्चित मूल्य पर करें, तो इससे कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिल सकता है। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक बुनकर आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होंगे।