फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If land is found for housing, then the hospital building should be handed over

आवास के लिए मिले भूमि तो हैंडओवर हो अस्पताल भवन

Wed, 02 Nov 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
If land is found for housing, then the hospital building should be handed over
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। करीब पांच माह से पौने दो करोड़ की लागत से जल्लालपुर में बनकर तैयार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन हैंडओवर की बाट जोह रहा है। चिकित्सकों के आवास के लिए पर्याप्त भूमि न मिल पाने के चलते भवन को हैंडओवर किए जाने में अड़चन आ रही है। इससे करीब 25 हजार की आबादी को प्राथमिक चिकित्सा का लाभ स्थानीय स्तर पर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र जहांगीरगंज की जल्लालपुर ग्राम पंचायत में एक करोड़ 83 लाख की लागत से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार हो गया है। अस्पताल परिसर में कर्मचारियों को आवासीय सुविधा देने के लिए टाइप-वन व टाइप-टू भवनों का निर्माण पूरा हुए करीब पांच माह का समय बीत चुका है लेकिन चिकित्सकों के आवास के लिए पर्याप्त भूमि नहीं मिल पा रही है। विभाग अस्पताल भवन को हैंडओवर भी नहीं ले रहा है। 25 हजार से अधिक की आबादी को इस अस्पताल के शुरू होने का इंतजार बना हुआ है।
विज्ञापन

जल्लापुर में अस्पताल का संचालन शुरू हो जाने से गंगासागर, जल्लापुर, ऊंचेपुर, मूसेपुर, कोटिया, अशरफपुर, करमनपुर, जैती, सोन्हू, समैसा, बंगालपुर, सोल्हवां, हज्जीपुर, केदरुपुर, नरवा पीतांबरपुर व कल्यानपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय वीरेंद्र तिवारी, इंदल सिंह, संदीप चौहान, राजमणि यादव व उमेश सोनी आदि ने अविलंब अस्पताल का संचालन शुरू कराने की मांग की है। बताया कि मौजूदा समय में उन्हें सामान्य उपचार के लिए पांच से सात किलोमीटर दूर स्थित अस्पतालों तक दौड़ लगानी पड़ती है।

चिकित्सकों के आवास के निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता के लिए तहसील अधिकारियों से बात की गई है। इसी सप्ताह जमीन उपलब्ध होने की उम्मीद है। आवास का कार्य शुरू होते ही अस्पताल भवन को हैंडओवर लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर के आखिरी सप्ताह तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
-विजय पाल सिंह, अवर अभियंता, स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed