{"_id":"5d5047808ebc3e6cfc5d8ed1","slug":"ied-today-ambedkar-nagar-news-lko475945231","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अमन शांति के लिए आज बुलंद होंगे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अमन शांति के लिए आज बुलंद होंगे हजारों हाथ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में बकरीद पर्व के मद्देनजर खरीददारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ईद-उल-अजहा पर्व का उल्लास एक दिन पहले रविवार को चरम पर दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी बाजारों में पूरे दिन पर्व से संबंधित सामानों की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहे। सेवई, कपड़े, जूता चप्पल व सौंदर्य-प्रसाधन की लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीददारी की।
उधर ईद-उल-अजहा पर्व की विशेष नमाज को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों की साफ-सफाई व रंगरोगन का कार्य भी एक दिन पहले पूरा कर लिया गया। साथ ही नमाज के समय का भी निर्धारण हो गया। पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। लोगों से आह्वान किया गया कि वे आपस में मिलकर पर्व मनाएं। चेतावनी दी गई कि यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
सोमवार 12 अगस्त को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर लोगों में उल्लस एक दिन पहले चरम पर दिखा। पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसे लेकर एक दिन पहले देर शाम तक खरीददारी का दौर जारी रहा। सुबह से ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी बड़ी बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे पर चमक उत्पन्न हो गई। सेवई, कपड़ा, जूता चप्पल व सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री लोगों ने बढ़-चढ़कर की।
विज्ञापन
शहजादपुर में कपड़े की खरीददारी करते मिले लोरपुर के शहनवाज ने कहा कि एक दिन पहले ही पर्व मनाने दुबई से आए हैं। पर्व की खुशियों में कोई कमीं न रह जाए, इसके लिए बच्चों को जरूरी खरीददारी करने बाजार आए हैं। सौंदर्य-प्रसाधन की दुकान पर मिलीं सीमा व नगमा ने कहा कि ईद खुशी का त्योहार है। कहा कि न सिर्फ उन्होंने कुर्ती खरीदी है, बल्कि सौंदर्य प्रसाधन के सामान भी खरीदे।
इन स्थानों पर अदा की जाएगी नमाज
अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित ईदगाह में शहर इमाम हाफिज शकील अख्तर, जबकि शिया जामा मस्जिद मीरानपुर में मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी ईद की विशेष नमाज अदा कराएंगे। इसके अलावा कादिरी मस्जिद मौलाना गली शहजादपुर हाफिज हमीदुज्जमा, जामा मस्जिद लतीफिया मीरानपुर में मौलाना अतीकुज्जमा, मस्जिद तैबा सब्जी मण्डी शहजादपुर में कारी मोहम्मद नसीम, चौक जामा मस्जिद में कारी मोहम्मद जावेद, गौसिया मस्जिद अब्दुल्लापुर में मौलाना अबुल फायक, पेवाड़ा मस्जिद मीरानपुर में मौलाना मोईनुद्दीन, रजा मस्जिद शहजादपुर मौलाना सुहैल अहमद, अजमेरी जामा मस्जिद बसखारी रोड मौलाना मोहम्मद शकील, ईदगाह बूढनपुर अकबरपुर में हाफिज मोहम्मद निसार अहमद नमाज अदा कराएंगे।
ईद-उल-अजहा पर अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर स्थित ईदागह में नमाज अदा करने के लिए आने वाले नमाजियों की भीड़ को देखते हुए सोमवार को अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर रूट डायवर्जन रहेगा। जिला यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा ने बताया कि अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। अयोध्या जाने वाले वाहनों को पुराने तहसील तिराहा से नई सड़क से पहितीपुर होते हुए श्रवणक्षेत्र से अयोध्या मार्ग पर निकाला जाएगा। इसके अलावा शहजादपुर चौक में सड़क पर नमाज होने के चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शहजादपुर के अंदर वाहनों का प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस समयावधि में बाहर से ही वाहनों का संचालन किया जाएगा।
एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। यदि किसी ने पर्व में गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।