फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Husband accused of second marriage and brother-in-law accused of molestation

Ambedkar Nagar News: पति पर दूसरा निकाह व जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 07 Apr 2025 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 07 Apr 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of second marriage and brother-in-law accused of molestation
अंबेडकरनगर। टांडा इलाके की एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़, पति पर दूसरा निकाह करने व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा कस्बे की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह वर्ष 2011 में कमाल अहमद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे ससुर जुनेद आलम, सास आसमा खातून, जेठ बेलाल अहमद, जेठानी आफरीन बानो और ननद साजिया दहेज में दो लाख रुपये मांगने के साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पिता ने किसी तरह एक लाख रुपये की व्यवस्था कर ससुरालीजनों को दिए। महिला का आरोप है कि जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर महिला की पिटाई कर घर से भगा दिया। इसके बाद पति कमाल अहमद ने 2019 में फिरदौस नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह महिला को खुलेआम जान से मारने की धमकियां देने लगा। दोनों बच्चों की कस्टडी भी ससुराल पक्ष के लोगों ने ले ली। 19 फरवरी 2025 को अलीगंज थाने में शिकायत करके वापस लौट रही थी तो चार लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की। एसपी के आदेश पर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने बताया मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed