फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Humid and hot all day, relief from rain in the evening

Ambedkar Nagar News: दिनभर उमस और गर्मी, शाम को बारिश से राहत

Sun, 30 Aug 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Humid and hot all day, relief from rain in the evening
रविवार शाम को अकबरपुर में बारिश के दौरान टांडा मार्ग पर निकलते वाहन। संवाद
अंबेडकरनगर। दिनभर तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। शाम सात बजे के बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

बारिश से उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़क और गलियों में पानी भर गया। निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, किसानों ने बारिश को खरीफ फसलों के लिए उपयोगी बताया है।
विज्ञापन

लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed