फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   house will be made for judicial officers

सवा छह करोड़ की लागत से होगा टाइप फाइव के 12 आवास का निर्माण

Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
house will be made for judicial officers
अंबेडकरनगर। करीब सवा छह करोड़ रुपये की लागत से जिला न्यायालय के अधिकारियों के लिए टाइप फाइव के 12 आवास का निर्माण होगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद, आजमगढ़ इकाई को सौंपी गई है। निर्माण कार्य में आर्थिक बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में कार्यदायी संस्था को तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध करा दी गई है। आवास निर्माण के लिए मंगलवार को एसडीएम सदर आवास के पास जिला जज अमरजीत त्रिपाठी की अध्यक्षता में भूमि पूजन हुआ। जल्द ही आवास निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के अधिकारियों के लिए बीते दिनों ही टाइप फाइव के 12 आवास के निर्माण को मंजूरी मिली थी। 6 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इन आवासों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद आजमगढ़ इकाई को सौंपी गई। आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को 3 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि भी उपलब्ध करा दी गई। कोर्ट मैनेजर अमित वर्मा ने बताया कि धन उपलब्ध होने के बाद शीघ्र ही आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर आवास के निर्माण के लिए मंगलवार को जनपद न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी की अध्यक्षता में एसडीएम सदर के आवास के निकट भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आवास के निर्माण से अधिकारियों के रहने की समुचित व्यवस्था हो सकेगी। कहा कि अधिकारियों के लिए आगे जो भी संभव हो सकेगा कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इस दौरान एडीजे प्रथम अनमोल पाल, प्रधान न्यायाधीश परिवारिक न्यायालय महेंद्र सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवारिक न्यायालय निरुपमा विक्रम, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र, एडीजे फाइव वीरेंद्र कुमार, अपर जिला जज त्वरित प्रथम फरीदा बेगम, अपर जिला जज त्वरित द्वितीय पूजा विश्वकर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धीरेंद्र सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन अशोक कुमार, कोर्ट मैनेजर अमित वर्मा, पंकज नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed