फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   hotcooked food will be given to three lacks children

तीन लाख बच्चों को मिलेगा हाटकुक्ड

Mon, 15 Jun 2015 11:15 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 15 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

प्रमुख सचिव बाल विकास विभाग कुमार कमलेश ने इस संबंध में निर्देश दिया है। योजना के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए दो माह की धनराशि विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा बाल विकास के तहत हाटकुक्ड योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत केंद्रों पर पंजीकृत पांच वर्ष तक के बच्चों को मेन्यू के अनुसार संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन


जिले में योजना का संचालन एनजीओ द्वारा किया जा रहा था। इसमें विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कभी मानक के अनुरूप भोजन न उपलब्ध कराने की शिकायतें सामने आतीं, तो कभी बच्चों को सड़ा हुआ भोजन परोसे जाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए फरवरी 2015 में इस योजना को जिले में ठप कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि जिले के 2 हजार 548 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 2 लाख 88 हजार 660 बच्चे प्रभावित हुए।


प्रमुख सचिव बाल विकास विभाग कुमार कमलेश ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर योजना को फिर शुरू करने का निर्देश दिया। इस बार इसकी जिम्मेदारी किसी एनजीओ को न देकर मातृ समिति को सौंपी गई। समिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सुपरवाइजर को रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed