फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   hospital

लो वोल्टेज के चलते ठप रहा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन

Thu, 26 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
hospital
फोटो 10, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में लोवोल्टेज के चलते सीटी स्कैन जांच ठप होने से मायूस लौटते निरा? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। समुचित वोल्टेज न मिलने के चलते गुरुवार को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। खराब मौसम के बीच अस्पताल पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। गुरुवार को लगभग 40 मरीजों को बिना सीटी स्कैन कराए वापस लौटना पड़ा। तीमारदारों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सीटी स्कैन के साथ अन्य जांचें सुचारु रूप से हो सकें। इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अक्सर बेपटरी होने वाली सीटी स्कैन जांच का कार्य गुरुवार को बाधित रहा। बताया जाता है कि लो-वोल्टेज के चलते गुरुवार को सीटी स्कैन का कार्य ठप रहा। सुबह से ही सीटी स्कैन के लिए मरीजों का तीमारदारों के साथ जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जांच के लिए मरीज लाइन में लग गए। पहले तो सीटी स्कैन कक्ष का ताला ही नहीं खुला। कुछ देर बाद ताला तो खुला, लेकिन जांच का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। पूर्वाह्न करीब मरीजों को बताया गया कि वोल्टेज समुचित न होने के चलते मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सीटी स्कैन का कार्य नहीं हो सकेगा। कुछ मरीज इस उम्मीद में लागन में लगे रहे कि शायद कुछ देर बाद वोल्टेज दुरुस्त हो जाए और उनकी जांच हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अपराह्न तक समुचित वोल्टेज जिला अस्पताल को नहीं मिल सका। इसके चलते पूरे दिन सीटी स्कैन का कार्य ठप रहा। नतीजा यह रहा कि लगभग 40 मरीजों को बगैर सीटी स्कैन कराए ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

अमेदा से आए बृजभूषण ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि खराब मौसम के बीच वे 15 किमी दूरी तय कर सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां लाइन में लगने के काफी देर बाद जानकारी दी गई कि विभिन्न गड़बड़ी के चलते सीटी स्कैन का कार्य नहीं हो सकेगा। अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कटेहरी के तीमारदार राकेश व टांडा के गुफरान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सीटी स्कैन का कार्य सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ गड़बड़ी के चलते सीटी स्कैन का कार्य बाधित रहा। इसे दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed