फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hospital

ओआरएस तक नदारद, पेंटाक्स समेत दस दवाओं का टोटा

Wed, 07 Aug 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hospital
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में स्थापित जन औषधि केंद्र नहीं उपलब्ध है पर्याप्त दवा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में इस समय दवाओं का जबरदस्त टोटा चल रहा है। एक सप्ताह से पेट से जुड़े रोगों की ज्यादातर दवाएं तो बिल्कुल खत्म हो चुकी हैं। पेंटाक्स समेत करीब 10 दवाओं के लिए परेशान हैं। हद तो यह है कि जिले में डायरिया के बढ़ते प्रकोप के बावजूद ओआरएस तक उपलब्ध नहीं है। अस्पताल परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में भी ये दवाएं नहीं हैं। नतीजा यह है कि मरीजों व उनके तीमारदारों को अस्पताल के बाहर से महंगी दवाएं लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सस्ते इलाज की उम्मीद लगाकर जिला अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को ज्यादातर मायूसी ही हाथ लग रही है। इन दिनों जिला अस्पताल में दवाओं का संकट खड़ा हो गया है। बीते लगभग एक सप्ताह से ओआरएस समेत करीब दस दवाएं अस्पताल में नहीं हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पेंटाक्स, बी कॉम्पलेक्स, आस्टो कैल्श्यिम सीरप, रैंटेक, कैल्शियम समेत दस दवाएं जिला अस्पताल के स्टोर में नहीं हैं। और तो और ये दवाएं अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में भी नहीं उपलब्ध हैं। इनमें से ज्यादातर दवाएं पेट रोग से संबंधित हैं।
विज्ञापन

वहीं, लगातार बदलते मौसम के बीच जब डायरिया, मलेरिया जैसे संक्रामक रोग तेजी से फैल रहा है और इससे पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं तो उन्हें ओआरएस तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्ध कराई जाएं जरूरी दवाएं
जिला अस्पताल में मिली कटरिया की बिंदू व कोडऱा की संगीता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि महंगे दाम पर बाहर से ही दवाएं खरीदनी थीं तो निजी अस्पताल में इलाज न करा लेते। डायरिया से पीड़ित दोनों मरीजों ने कहा कि वे बीते दो दिन से जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्हें बाहर से दवाएं लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। टड़वा के देवेंद्र कुमार ने कहा कि सस्ते इलाज के लिए मरीज यहां आते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की संवेदनहीनता के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। संग्रोमपुर निवासी कुसुम बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनके भाई अंजनी ने कहा कि ज्यादातर दवाएं बाहर से लेनी पड़ रही हैं।

जो दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं, उन्हें ही लिखने का निर्देश चिकित्सकों को दिया गया है। पेंटाक्स व रैंटेक नहीं हैं तो उनके स्थान पर संबंधित फार्मूले की दवा बेराजोल ओमेक्स व रैनेच बीन लिखने को कहा गया है। ये दवाएं जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed