फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Home decorated with lights

जमकर हुई आतिशबाजी, जगमगाए घर-द्वार

Thu, 19 Oct 2017 05:24 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Home decorated with lights
दिवाली - फोटो : symbolic

रोशनी का पर्व दीपावली गुरुवार को उल्लास के साथ मना। समूचा जनपद रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। अंधकार पर रोशनी की जीत के रूप में मनाए जाने वाले दीप पर्व पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं व बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की।

विज्ञापन


लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की बधाई दी। साथ ही मुंह मीठा कराया। इससे पहले गुरुवार देर शाम से ही लोगों ने प्रतिष्ठानों व घरों में भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की। पर्व को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर रखे थे।
विज्ञापन


वैसे तो एक दिन पहले बुधवार को दीप पर्व का उल्लास समूचे जिले में था लेकिन गुरुवार को यह उल्लास चरम पर पहुंच गया। पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए युवाओं व बच्चों ने विशेष तैयारियां कर रखी थीं। लोगों ने प्रतिष्ठानों व घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया। चारों तरफ खुशनुमा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पर्व के उल्लास में डूबे हुए थे। शाम होते-होते जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। मंदिरों, प्रतिष्ठानों व घरों में भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।

मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए युवतियों व महिलाओं ने घर के सामने भव्य व आकर्षक रंगोली बना रखी थी। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा। बच्चे अपने परिवार के साथ छुरछुरी, अनार व जलेबी बम फोड़ रहे थे तो युवा तेज आवाज वाले बम व रंग-बिरंगी रोशनी पैदा करने वाले बम दाग रहे थे।

पर्व के उल्लास के बीच बधाइयों का भी दौर शुरू हो गया। यह सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही बधाई का दौर शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा।

गुरुवार को भी सराफा व कपड़ा की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह सजी मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी। दुकानों पर भीड़ के चलते अतिरिक्त प्रबंध किए गए थे। परिचितों व रिश्तेदारों की सहायता इसमें ली गई।


अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग के मिठाई विक्रेता धरमवीर जायसवाल ने कहा कि विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार मिठाई की अधिक बिक्री हुई है। मिठाई के दाम में पहले के सापेक्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई लेकिन बिक्री पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed