फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hoardings and banners of political parties removed

राजनीतिक दलों के होर्डिंग व बैनर हटवाए

Sun, 09 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hoardings and banners of political parties removed
अंबेडकरनगर। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गए हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम के साथ अभियान चलाकर राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर व होर्डिंग उतरवाए। साथ ही अपील भी की गई कि आचार संहिता को पूरी तरह से पालन करें। डीएम व एसपी ने रविवार को कई बाजारों व सार्वजनिक क्षेत्रों का दौरा कर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराया।
विज्ञापन

बीते दिन चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के साथ ही आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई थी। इससे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए। शनिवार शाम से ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर व होर्डिंग को उतारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिला मुख्यालय व टांडा में जिलाधिकारी व एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ सड़क पर उतरकर होर्डिंग, बैनर व पोस्टर उतरवाए। यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार के अवकाश के बावजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने होर्डिंग, बैनर व पोस्टर उतरवाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट लगे राजनीतिक होर्डिंग को हटाए जाने के साथ ही अकबरपुर अयोध्या मार्ग, शहजादपुर, अकबरपुर मालीपुर मार्ग, अकबरपुर टांडा मार्ग समेत अन्य क्षेत्रों में लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाए गए। इसके साथ ही टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्र में भी अभियान चलाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आचार संहिता का पालन कराने के साथ साथ ही होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाए। उधर, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed