फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   History sheeter's father now files complaint of murder

Ambedkar Nagar News: हिस्ट्रीशीटर के पिता ने दी अब हत्या की तहरीर

Fri, 27 Sep 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
History sheeter's father now files complaint of murder
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बनकटा बुजुर्ग स्थित ससुराल आए हिस्ट्रीशीटर की मौत मामले में अब उसके पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद निवासी रामजनम यादव राजेसुल्तानपुर थाने पहुंचे। तहरीर देते हुए कहा कि उनके बेटे राहुल यादव ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। आरोप लगाते हुए कहा कि फोन कर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर बुलाया। इसके बाद वहां उसकी साली ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस साजिश में सास, ससुर के अलावा उसकी पत्नी भी शामिल थी। मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

मालूम हो कि एक दिन पहले बृहस्पतिवार सुबह हिस्ट्रशीटर राहुल यादव (30) ने बनकटा बुजुर्ग स्थित ससुराल पहुंचकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जाता है कि उसका पत्नी से कुछ विवाद हुआ था। राहुल हिस्ट्रीशीटर था। उस पर अंबेडकरनगर व आजमगढ़ में अलग अलग थानों लूट, हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई अन्य आपराधिक वारदातों में 27 मुकदमे दर्ज थे। उधर एसओ विजय तिवारी ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। हिस्ट्रीशीटर ने ससुराल पहुंचने के बाद एक दिन पहले गोली मारकर आत्महत्या की थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को एक दिन पहले ही सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed