{"_id":"624c88ad75238a5d8b6840b7","slug":"history-sheeter-s-body-found-on-rail-track-ambedkar-nagar-news-lko624756679","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर मिला हिस्ट्रीशीटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर मिला हिस्ट्रीशीटर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव के निकट रेल ट्रैक पर मंगलवार को सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान हुई, तो वह अलीगंज थाने का बी श्रेणी हिस्ट्रीशीटर निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुछ ग्रामीण सुबह गांव के बाहर से होकर गुजरी रेल लाइन की तरफ गए, तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। उसके चेहरे पर एक तरफ गहरा घाव था। ग्रामीणों ने पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच जानकारी होते ही अलीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। कपड़ों की तलाश लेने पर कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। इस पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। न सिर्फ अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप, बल्कि फेसबुक समेत सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म का सहारा लिया। कुछ ही देर में उसकी पहचान करने वाले सामने आ गए।
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी भीम कुमार (32) के रूप में हुई। एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि भीम अलीगंज थाने का बी श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर था। उसके विरुद्ध चोरी व नारकोटिक्स के अलग-अलग 8 मामले दर्ज हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।