फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   History sheeter arrested during encounter in Ambedkar Nagar injured after being shot in leg

UP News: दिन में बेचता बर्फ, रात में वारदात को देता अंजाम; मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 16 May 2026 05:30 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 16 May 2026 05:30 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। हिस्ट्रीशीटर सज्जाद टांडा में दिन में बर्फ बेचता था। रात में वारदात को अंजाम देता था। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
History sheeter arrested during encounter in Ambedkar Nagar injured after being shot in leg
जानकारी देते सीओ शुभम कुमार। - फोटो : ambedkarnagar police X handle

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ टांडा के धौरहरा पुल के नीचे हुई।

विज्ञापन


टांडा इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। कुछ देर बाद धौरहरा पुल के नीचे से गुजरने वाला है। पुलिस ने वहां घेराबंदी की। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद, पुलिस ने बाइक से एक व्यक्ति को आते देखा। रुकने का इशारा करने पर बदमाश पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अकबरपुर के लोरपुर मोहल्ला निवासी सज्जाद के रूप में बताई। इसके खिलाफ गोकशी, मादक पदार्थ अधिनियम, गैंगस्टर, चोरी सहित 11 गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज है। अकबरपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। 


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस बाइक को जलालपुर से चुराया था। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस जब उस पर दबाव बनाने लगी तो वह अपने परिवार के साथ टांडा में आकर रहने लगा। दिन में ठेले पर मोहल्लों में बर्फ बेचता था। इस दौरान छोटी मोटी चोरी को अंजाम देता है। कई माह से रेकी कर रहा था। शनिवार को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed