Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Himanshu and Ruchi won in 100 meter race

Ambedkar Nagar News: 100 मीटर दौड़ में हिमांशु और रुचि ने मारी बाजी

Wed, 18 Dec 2024 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Himanshu and Ruchi won in 100 meter race
दौड़ में भाग लेते ​खिलाड़ी।
अंबेडकरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में बुधवार को बसखारी और भियांव में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें ग्रामीण खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मां सर्वेश्वरी विद्यालय गोविंदपुर भियांव में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

भियांव में सबजूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रुचि ने पहला स्थान हासिल किया। जान्हवी द्वितीय और प्रतिमा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में आजाद अव्वल रहे। हिमांशु दूसरे और सत्यम तीसरे नंबर पर रहे। खंड विकास अधिकारी अंजलि भारतीय और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रेमनारायण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उधर, रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर में ग्रामीण लीग खेली गई। 100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग दौड़ में तिलकारपुर गांव के हिमांशु ने जीत दर्ज की। 800 मीटर दौड़ में दौलतपुर के प्रिंस ने बाजी मारी। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अरुसा आजमपुर के किशन मौर्य प्रथम रहे। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में आकाश यादव पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में दिलावलपुर के अमित ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ में नरकटा बैरागीपुर की अंशिका ने जीत दर्ज की। जूनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में हंसवर की रोशनी तथा 800 मीटर की दौड़ में शंकरपुर की धावक खुशबू ने अपना लोहा मनवाया। जूनियर बालिका कबड्डी मैच में रांगेय राघव स्कूल की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अमित मिश्र ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। ग्रामीणांचल क्षेत्र से निकले खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे हैं। इस दौरान उत्तम कुमार पांडेय, हृदय प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, कपिल देव उपाध्याय, चंद्रभान समेत अन्य ग्रामीण और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed