{"_id":"131d067eeb7361aaffe44a47157cabb7","slug":"hightension-line-pulled-up-over-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों के ऊपर खींच दी हाईटेंशन लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों के ऊपर खींच दी हाईटेंशन लाइन
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
इससे इन घरों में रहने वाले लोग किसी हादसे की आशंका से परेशान हैं। ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार पावर कॉर्पोरेशन से आपत्ति जताई मगर सुनवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें जस की तस बनी हुईं हैं।
विज्ञापन
खोजापुर गांव के प्रदीप कुमार, सूरज यादव, पप्पू यादव आदि ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों ने बांस बल्लियों के सहारे कई घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन खींच दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कई बार इस मामले की शिकायत कटेहरी विद्युत उपकेंद्र के जेई व अधिशासी अभियंता से की मगर कोई हल नहीं निकला। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन