{"_id":"65427db864193db6cd0f9cbd","slug":"hi-tech-nursery-for-vegetables-will-be-built-in-panti-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-5657-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांती में बनेगी सब्जियों के लिए हाईटेक नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांती में बनेगी सब्जियों के लिए हाईटेक नर्सरी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग 80 हजार सब्जी किसानों के लिए खुशखबरी है। सवा एक करोड़ से अधिक की लागत से कृषि विज्ञान केंद्र पांती में हाईटेक नर्सरी का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था सील बायोटेक लिमिटेड नर्सरी का निर्माण एक पखवाड़े में प्रारंभ कर देगी। इसके निर्माण से किसानों को हर सीजन में सब्जियों के गुणवत्तायुक्त पौधे सस्ती दर पर उपलब्ध होंगे।
सब्जी किसानों को प्रत्येक सीजन में अलग-अलग प्रकार की प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराने व सब्जी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए लगभग डेढ़ वर्ष पहले शासन ने कृषि विज्ञान केंद्र पांती में हाईटेक नर्सरी के निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। एक करोड़ 28 लाख रुपये से नर्सरी के निर्माण की जिम्मेदारी शासनस्तर पर ही सील बायोटेक लिमिटेड को सौंप दी गई।
बीते दिनों जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने पांती पहुंचकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के अनुसार यहां निर्माण के बाद एक साथ लगभग 10 लाख सब्जियों के पौधों की नर्सरी तैयार की जा सकेगी। जो किसान बीज देंगे उन्हें एक रुपये में जबकि बीज न देने पर अन्य सब्जियों के पौधे अलग-अलग दाम पर उपलब्ध होंगे। हाईटेक नर्सरी से अंबेडकरनगर जनपद के अलावा सुल्तानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर व बस्ती के सब्जी किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
तैयार होंगे यह पौधे
जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के अनुसार लौकी, तरोई, नेनुआ, कद्दू, करैला, शिमला मिर्च, बैगन, गोभी, पत्ता गोभी, टमाटर, मिर्चा, सेम आदि की नर्सरी तैयारकी जाएगी। यह पौधे प्रत्येक सीजन में उपलब्ध हो सकेंगे।
एक पखवाड़े में शुरू होगा काम
बीते दिनों भूमि का सर्वे किया गया था। सील बायोटेक लिमिटेड नर्सरी का निर्माण कराएगी। यह कार्य मनरेगा योजना के तहत होगा। एक पखवाड़े में निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। - सुनील तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी