फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hepatitis B and C testing will begin in the district hospital from this month

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में इसी माह से होने लगेगी हेपेटाइटिस बी व सी की जांच

Fri, 06 Sep 2024 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Hepatitis B and C testing will begin in the district hospital from this month
अंबेडकरनगर। हेपेटाइटिस-बी व सी की जांच की सुविधा जिला अस्पताल में इसी माह के अंत तक मिलने लगेगी। अब तक संबंधित जांच के लिए मरीजों को अयोध्या की दौड़ लगानी पड़ती है। जिला अस्पताल में निशुल्क जांच सुविधा मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल में जांच प्रक्रिया शुरू करने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। निजी पैथोलॉजी में इन जांचों के लिए लगभग 10 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

लगभग एक माह पहले ही जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी व सी के इलाज की सुविधा प्रारंभ हुई है। हालांकि जांच की व्यवस्था अब तक नहीं है। ऐसे में यदि कोई संदिग्ध आता था तो वायरल लोड जांच के लिए खून का नमूना अयोध्या भेजा जाता था या फिर संबंधित व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अयोध्या भेजा जाता था। रिपोर्ट आने में लगभग एक सप्ताह का समय भी लग जाता है। इससे संबंधित व्यक्ति को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति निजी पैथोलॉजी सेंटर पर जांचें कराता है तो उसे लगभग 10 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने व मरीजों को राहत देने के लिए ही जिला अस्पताल में अब हेपेटाइटिस बी व सी की जांच की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी जो कि पूरी तरह से निशुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार अगस्त माह में सात नमूने भेजे गए थे। इसमें छह हेपेटाइटिस-बी तो एक हेपेटाइटिस सी के संदिग्ध थे। जांच रिपोर्ट में दो मरीजों में हेपेटाइटिस-बी की पुष्टि हुई। इन दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।



नवजात को लगा निशुल्क इंजेक्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ-शिशु विंग में एक हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित महिला ने पुत्र को जन्म दिया। नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत प्रसव के बाद बच्चे को संबंधित रोग से बचाने के लिए लगभग छह हजार रुपये की लागत वाला एचबीआईजी इंजेक्शन मुफ्त लगाया गया। जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. हर्षित गुप्ता ने बताया कि संबंधित इंजेक्शन से बच्चे का हेपेटाइटिस-बी से बचाव होगा।




तेजी से चल रहीं तैयारियां

जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी व सी की जांच की निशुल्क सुविधा सितंबर माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। - डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed