फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Help will be taken from trained students of ITI and Polytechnic College

Ambedkar Nagar News: आईटीआई और पॉलीटेकनिक कॉलेज के प्रशिक्षित छात्रों की ली जाएगी मदद

Sat, 24 May 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 24 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Help will be taken from trained students of ITI and Polytechnic College
अंबेडकरनगर। पूर्वाचल एवं दक्षिणांचल के निजीकरण प्रस्ताव के विरोध में बिजलीकर्मियों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके लिए जिले के सभी आईटीआई और पॉलीटेकनिक कॉलेजोंं से इलेक्ट्राॅनिक ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को डेटा तैयार कर उनसे संपर्क किया जा रहा है। इन छात्रों को और अधिक पारंगत करने के लिए एनटीपीसी टांडा के तकनीकी जानकारों की मदद से सभी को प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। करीब 300 की संख्या में ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिनको पूर्व में भी बिजलीकर्मियों के कार्य बहिष्कार के दौरान बिजलीघरोंं पर जिम्मेदारी सौंपने के लिए चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। इस बाबत आईटीआई के प्रधानाचार्य सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। डीएम ने सभी बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली कार्मिक समझाने को कहा है कि किसी को भी नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा। सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को बिजली न आने पर पानी की सप्लाई को सुचारू रखने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed