फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Heavy rain occurred in Alappur-Tanda tehsil areas

Ambedkar Nagar News: आलापुर-टांडा तहसील क्षेत्रों में हुई तेज बारिश

Tue, 17 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain occurred in Alappur-Tanda tehsil areas
जहांगीरगंज में जमकर बरसे मेघ।
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर। मौसम का मिजाज रविवार की शाम को बदलने के बाद सोमवार को भी इसका असर दिखाई दिया। बसखारी, हंसवर, मुबारकपुर समेत अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इससे एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता कुछ हद तक कम हुई है। हालांकि, शहर समेत कई इलाके बारिश से वंचित रह गए और दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को परेशानी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को टांडा तहसील क्षेत्र में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान शहर की सड़कों पर पानी बहता नजर आया। बारिश के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे दो दिनों से हो रही भीषण गर्मी से राहत मिली। आलापुर क्षेत्र में सुबह पौने 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक झमाझम बारिश हुई। आसमान काले बादलों से घिरा रहा और लगभग डेढ़ घंटे की बारिश ने वातावरण को पूरी तरह से सामान्य कर दिया। खेतों में पानी भर गया और सड़कों पर कीचड़ व जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

बारिश के चलते कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हंसवर और बसखारी में बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ। जलालपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी हुई। वातावरण में ठंडक का अहसास रहा। हवा की गति तेज रही और बादलों की आवाजाही भी दिनभर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर और भीटी क्षेत्र में सोमवार को आसमान में बादलों की घनी परत छाई रही, लेकिन वर्षा नहीं हुई। दोपहर बाद धूप निकलने से उमस ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed