{"_id":"63bef7d9e181ce31fe3b3d24","slug":"heaters-and-blowers-heated-up-due-to-cold-weather-ambedkar-nagar-news-lko666178336","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ठंड के तेवर देख गर्म हुए हीटर और ब्लोअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ठंड के तेवर देख गर्म हुए हीटर और ब्लोअर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। करीब एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से हीटर और ब्लोअरों के दाम में उछाल आ गया है। बाजार में हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ गई है। चार से पांच सौ रुपये तक में बिकने वाले हीटर आठ से नौ सौ रुपये तक में बिक रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के हीटर और ब्लोअर खोजे नहीं मिल रहे हैं।
नए साल में सर्दी सितम ढा रही है। लोगों को सर्दी में तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसे लेकर सर्दी से बचाव करने वाले संसाधनों की मांग बढ़ गई है। लकड़ी और कोयले की बिक्री में जहां तेजी आई है, वहीं इलेक्ट्रिक दुकानों पर हीटर और ब्लोअर की मांग में भी जबरदस्त उछाल आ गया है।
दरियापुर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान के संचालक आलोक गुप्ता ने बताया कि हीटर और ब्लोअरों का स्टॉक लगभग खाली हो गया है। चार रुपये से लेकर 24 सौ रुपये तक के हीटर और ब्लोअर बिके हैं। शाहगंज चौराहा स्थित इलेक्ट्रिक दुकान के संचालक विपिन सिंह कहते हैं कि एकाएक बढ़ी सर्दी ने हीटरों की बिक्री में तेजी ला दी है।
विज्ञापन
लोग सुरक्षित हीटर और ब्लोअर ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के हीटर व ब्लोअर की बिक्री सबसे ज्यादा है। इसमें उन्हें गारंटी भी मिल रही है। ब्रांडेड कंपनियों के प्रति ग्राहकों की विश्वसनीयता भी बनी रहती है।
अधिशाषी अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि हीटर और ब्लोअर से बिजली की खपत बढ़ जाती है। बिजली की खपत ब्लोअर और हीटर के वाट पर निर्भर करती है। कम पावर के हीटर और ब्लोअर के इस्तेमाल से भी औसतन एक घंटे में करीब एक यूनिट का बढ़ना तय है। हीटर और ब्लोअर के अधिक इस्तेमाल से बिजली का बिल भी उसी औसत में बढ़ जाएगा।