फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Healthy food and yoga

Ambedkar Nagar News: सात्विक भोजन और योग से रहेंगे सेहतमंद

Tue, 20 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Healthy food and yoga
योगाभ्यास करते बच्चे व लोग।
अंबेडकरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में योग साधना केंद्र जूनियर हाईस्कूल पहितीपुर में चल रहे मोटापा निवारण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। केंद्र के जिला प्रधान आशाराम वर्मा ने लोगों को सात्विक भोजन से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ संस्थान की परंपरानुसार ओम ध्वनि और गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। क्षेत्रीय प्रधान आदित्य कुमार गुप्त और राजबहादुर तिवारी ने शिविर में शामिल लोगों को सूक्ष्म व्यायाम, पद्मासन, सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, सिंह गर्जनासन, शलभासन, पवन मुक्तासन, पादचक्रासन, हंसी, कपालभाति प्राणायाम, उज्जाई प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

शिविर में 46 लोगों ने योगाभ्यास किया। बृजेंद्रलाल श्रीवास्तव ने शांति पाठ कराया। शिविर के समापन की घोषणा के साथ ही नौवें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में सभी से सहयोग का आह्वान किया गया। इस मौके पर रामसागर वर्मा, अर्जुन अग्रहरि, भारत प्रसाद कनौजिया, अनिरुद्ध मौर्या, राम तिलक, विजय तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed