{"_id":"60f70dd48ebc3e6d2c11ebba","slug":"health-workers-stand-on-dharna-in-protest-against-the-transfer-ambedkar-nagar-news-lko5878400120","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्यकर्मी धरने पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्यकर्मी धरने पर डटे
अंबेडकरनगर सीएमओ को स्थानांतरण के विरोध में ज्ञापन सौंपते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
Link Copied
अंबेडकरनगर। स्थानांतरण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने मंगलवार को भी सरकार विरोध नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि आला अफसरों ने स्थानांतरण नियमावली को दरकिनार कर कर्मचारियों की तबादला सूची तैयार की है जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक अनुचित स्थानांतरण सूची को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी मौजूद अधिकारी को साैंपा।
विज्ञापन
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलित स्वास्थ्य कर्मियों के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शरद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानांतरण नियमावली को दरकिनार कर उत्पीड़न के तहत कर्मियों के स्थानांतरण मनमाने तरीके से किए गए जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे समय में स्थानांतरण किए जाने से कोरोना महामारी से लड़ने को लेकर तैयारी भी प्रभावित होगी। इस लिए समाज हित को देखते हुए कर्मचारियों स्थानांतरण को तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।