फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health volunteers deployed in villages

कोरोना से निपटने को गांवों में तैनात किए स्वास्थ्य स्वयं सेवक

Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Health volunteers deployed in villages
राजेसुलतानपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए भाजपा राजेसुल्तानपुर मंडल के पं. नेहरू माध्यमिक विद्यालय निकसपुर में स्वास्थ्य स्वयंसेवक मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित गिरि ने की, संचालन नंदलाल निषाद ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्रकांत सिंह ने कहा कि भाजपा ने हर गांव में एक महिला व एक पुरुष स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में नियुक्त किया है। यदि किसी गांव में कोई भी व्यक्ति पीड़ित होता है तो उसकी सहायता पार्टी के कार्यकर्ता व स्वास्थ्य स्वयंसेवक वालंटियर करेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर कार्य करके गरीबों व असहायों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को सरकार ने दिलाने का कार्य किया है। मौके पर मंडल प्रभारी शिवपूजन वर्मा, डॉ संजय सिंह, धर्मवीर मिश्र, विवेक सिंह, महेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह, गंगा मिश्र, प्रकाश चंद्र शुक्ल, मोहम्मद शाहिद, रामा वर्मा व जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed