फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health cards made for 99.92 percent Antyodaya families

99.92 प्रतिशत अंत्योदय परिवारों के आरोग्य कार्ड बने

Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Health cards made for 99.92 percent Antyodaya families
अंबेडकरनगर। जिले में 99.92 प्रतिशत अंत्योदय परिवारों के आरोग्य कार्ड बन गए हैं। यह जानकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में आयोजित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन

बताया गया कि कुल 56,233 अंत्योदय परिवारों में से 56,187 परिवारों के आरोग्य कार्ड बन गए हैं जो 99.92 प्रतिशत है। अब तक दो लाख 23 हजार 488 लाभार्थी परिवार में से एक लाख 44 हजार 57 परिवार ऐसे हैं जिनके न्यूनतम एक सदस्य का आरोग्य कार्ड बन गया है। आरोग्य कार्ड बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सभी व्यक्तियों का आरोग्य कार्ड बनना अविलंब तय किया जाए। इसमें स्वास्थ्य के अलावा विकास विभाग के कर्मचारियों की भी सक्रिय भागीदारी कराई जाए। बैठक में परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद व डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा समेत कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed