फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   health camp

जन आरोग्य मेले में 4794 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
health camp
अंबेडकरनगर। जिले के 32 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 4 हजार 794 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ ही उन्हें दवा व परामर्श दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों ने आम नागरिकों से इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच मेले का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि सरकार के इस प्रयास से गरीबों तक स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से पहुंच रही हैं। ऐसे में सभी नागरिकों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का शुुभारंभ राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने किया। बाद में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही इस महत्वपूर्ण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आम नागरिकों को स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करानी चाहिए। आवश्यकतानुसार चिकित्सक उन्हें दवा व परामर्श देंगे। मेले में डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. नवनिधि मिश्र, डॉ. सुभाष, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि इससे गरीबों तक आसानी से सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। आम नागरिकों को सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। जल्द ही सरकार के दिशा-निर्देश पर मेले में आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने की भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान प्रभारी डॉ. मुन्नीलाल निगम, डॉ. सुनील मौर्य, डॉ. एमपी मौर्य, बीपीएम विनोद कुमार, फार्मासिस्ट अरविंद, चंद्रिका, वबिता देवी व सूर्यमोहन आदि मौजूद रहे।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेपुर, धवरुआ, मालीपुर, कासिमपुर कर्बला एवं महिला अस्पताल में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मरीजों की जांच के साथ ही चिकित्सकों ने आम नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जावेद आलम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी व सीडीपीओ बलराम सिंह ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से आयी रिपोर्ट के अनुसार 32 केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 4 हजार 794 मरीजों की जांच हुई। इसमें सांस के 466, एनीमिया के 174, रक्तचाप के 281, गर्भवती 158, चर्मरोग के 502, ब्लड शुगर के 295, गैस्ट्रो के 846 व अन्य विभिन्न बीमारियों से परेशान 2769 मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed