फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   health

ऑक्सीमीटर खरीद में धांधली के मामले में 35 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी

Wed, 11 Nov 2020 08:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
health
अंबेडकरनगर। जिले की 35 ग्राम पंचायतों के सचिवों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। कोरोना आपदा के दौरान शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों द्वारा ऑक्सीमीटर खरीद में बरती गई धांधली के मामले में डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर डीपीआरओ ने नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण में कहा गया कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने से संबंधित सचिवों में हड़कंप मच गया है। उधर, जिन ग्राम पंचायतों ने अब तक प्रिया सॉफ्ट पर अपलोड नहीं किया है उनके भुगतान पर शासन ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कोरोना आपदा के दौरान ऑक्सीमीटर खरीद में धांधली की जांच अब जिले में तेज हो गई है। गौरतलब है कि कोरोना आपदा के दौरान शासन ने पंचायतीराज कार्यालय के माध्यम से ग्राम पंचायतों में ऑक्सीमीटर खरीदने का निर्देश दिया था। शासन के निर्देश पर संबंधित पंचायतों द्वारा ऑक्सीमीटर की खरीद की गई। ऑक्सीमीटर की खरीद के संबंध में जब संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा प्रिया सॉफ्ट पर खरीद का डिटेल अपलोड किया गया तो ऑक्सीमीटर खरीद में बड़ी धांधली बरतने का मामला प्रकाश में आय्रा।
विज्ञापन

इसमें पाया गया कि जो ऑक्सीमीटर बाजार में ढाई हजार से तीन हजार में बिक रहा है तो कुछ ग्राम पंचायतों द्वारा 9300 रुपये तो ज्यादातर ग्राम पंचायतों द्वारा 7200 रुपये में खरीदा गया। इस प्रकार की धांधली का मामला सिर्फ अंबेडकरनगर जनपद ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश में सामने आया। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में अब शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में धांधली का मामला प्रकाश में आया है, उनके ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाए। इस पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर डीपीआरओ कार्यालय ने संबंधित को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ कार्यालय की वरिष्ठ लिपिक रीता ने बताया कि 35 ग्राम पंचायत के सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई है कि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो कार्रवाई की जाएगी।

निर्धारित दाम से अधिक रेट पर ऑक्सीमीटर खरीदने वाली 35 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। करीब 200 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जिन्होंने खरीद का डिटेल प्रिया सॉफ्ट पर अपलोड नहीं किया है। शासन के निर्देश पर ऐसी ग्राम पंचायतों का भुगतान रोक दिया गया है।
- शेषदेव पाण्डेय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed