{"_id":"5f3c07be8ebc3e3d1f2a77bd","slug":"health-ambedkar-nagar-news-lko535673558","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की बेहतरी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की बेहतरी पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिन पूर्व सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति शाषी निकाय व गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक प्रतिषेध अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक हुई। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा डीएम ने जिले में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। अस्पताल में बेहतर सुविधाओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में जेम पोर्टल से रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सबसे पहले गर्भधारण पूर्व व प्रसव पूर्व निदान तकनीक प्रतिषेध अधिनियम के तहत जिले में संचालित 3 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा आठ नवीन केंद्रों की स्थापना के लिए आए आवेदनों पर विचार विमर्श पर चर्चा हुआ। साथ ही तय हुआ कि इसके लिए 27 अगस्त को बैठक बुलाई जाए। कोविड 19 को देखते हुए सुविधाओं में बढ़ोतरी, विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की स्वीकृति प्रदान की गई। एनआरसी, एनयूएचएम व ब्लड बैंक में पूर्व में एजेंसी के माध्यम से रखे गए चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में जेम पोर्टल से किए जाने की अनुमति प्रदान की गई। वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना की स्वीकृति के साथ बीते वित्तीय वर्ष में संचालित योजना जननी सुरक्षा कार्यक्रम में लाभार्थियों को भोजन, आरबीएसके टीम के लिए वाहन, ब्लाक स्तरीय इकाईयों की सफाई व लाण्ड्री आदि सुविधा प्रदान करने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से दोबारा अनुबंध किए जाने की स्वीकृति प्रदान हुई।
बैठक में कोविड 19 को देखते हुए पंचायत स्तर की बैठकों एवं कार्यालयों में धूम्रपान, पान मसाला, सिगरेट, खैनी, अन्य तंबाकू उत्पादों के उपयोग व थूकने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। इधर उधर थूकने पर कार्रवाई की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की समीक्षा के साथ-साथ वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। वित्तीय प्रगति की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में किसी भी प्रकार का भुगतान अनावश्यक लंबित न रखा जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस डॉ. पीएन यादव, अपर सीएमओ डॉ. सालिकराम, डॉ. अशोक कुमार गुप्त, वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सतीराम, अतुल कुमार सिंह, डॉ आशू सिंह, प्रीतम विक्रम, नवनिधि मिश्र, अनिल कुमार मिश्र व डॉ. सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।