{"_id":"69f0fdb04f302c77f3053f45","slug":"headmasters-of-32-schools-exempted-from-census-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-155264-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 32 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को जनगणना से छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 32 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को जनगणना से छुटकारा
Wed, 29 Apr 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनगणना में लगाए गए 32 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अब ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। इससे स्कूलों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।
आगामी माह में जनगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज के कुल 32 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समस्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। अमर उजाला ने 27 अप्रैल के अंक में 32 प्राथमिक विद्यालयों के बंद होने के आसार शीर्षक के साथ इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने समस्या पर रिपोर्ट मांगी। इसके बाद संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को ड्यूटी से मुक्त किए जाने का आदेश दिया गया। इससे हर विद्यालय में एक से दो स्टाफ की उपलब्धता रहेगी ताकि बच्चों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित न हो। इसके साथ ही एमडीएम बनाने से लेकर अन्य कार्य भी संचालित होते रहेंगे।
विज्ञापन
g इन विद्यालयों के बच्चों को मिलेगी राहत : प्राथमिक विद्यालय अलाउद्दीनपुर, बड़ागांव, सिसवा सिरसिया, मालपुर माधोपुर, मुबारकपुर पिकार प्रथम, तिवारी का पूरा, समडीह घराना, माझा कमहरिया, देवरिया पंडित, देवरिया लाला, बिजली तिहायतपुर, टंडवा जलाल, पदमपुर नसीरुद्दीन पट्टी, जोगी धानिकपुर, मोलनापुर, करौंदी रामदीन सिंह, कम्हरिया घाट, बहादुरपुर, रामपुर रामगुलाम, सर्वे निकसपुर, हज्जीपुर, डंडवा, महरामपुर, शंकरपुर तप्पा हवेली शामिल हैं।
इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय रुकमलपुर, बिजली तिहायतपुर, मालपुर माधोपुर, माझा कमहरिया, बनकटा बुजुर्ग, ऐनवां, केदरूपुर और कंपोजिट विद्यालय लखनडीह के बच्चों की पढ़ाई में अब कोई रुकावट नहीं आएगी।