{"_id":"627ab00bf0f1b04847226d87","slug":"happy-birthday-resonated-behind-the-bars-of-the-jail-ambedkar-nagar-news-lko6300023127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल की सलाखों के पीछे गूंजा हैप्पी बर्थ डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल की सलाखों के पीछे गूंजा हैप्पी बर्थ डे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जनपद कारागार में निरुद्ध महिला के बच्चे का इस तरह मना जन्मदिन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला कारागार की सलाखों के पीछे मंगलवार को हैप्पी बर्थ डे की गूंज सुनने को मिली। मौका था एक महिला बंदी के तीन वर्षीय पुत्र के जन्मदिन का। बच्चे के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ गुब्बारे व झंडियां सजाईं, वरन केक का भी इंतजाम किया। बच्चे को गिफ्ट भी दिए गए।
महिला बंदियों के लिए मंगलवार का दिन एक नई तरह की खुशी लेकर आया। हुआ यह कि जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा को जानकारी हुई कि महिला बंदी के तीन वर्षीय बेटे मोनू का जन्मदिन है। इस पर उन्होंने इंतजाम करने को कहा। जेल में ही जन्मदिन भव्य ढंग से मनाने की तैयारी कर ली गई। बर्थ डे ब्वाय के साथ ही अन्य बच्चों को पहनने के लिए खास किस्म की टोपियां मंगवा ली गईं।
इसके बाद उन्हें पहनाकर मोनू का जन्मदिन मनाया गया। केक काटा गया। सभी बच्चों समेत महिला बंदियों को केक के अलावा चाकलेट, चिप्स व फल वितरित किए गए। महिला बंदियों ने ढोलक की थाप पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जेल अधीक्षक हर्षिता ने कहा कि ऐसे बच्चे जो किसी अपराध में न होने के बावजूद अपनी मां के साथ जेल में हैं, उन्हें किसी तरह की सजा न महसूस हो, इसलिए ऐसे प्रयास किए जाते हैं।