{"_id":"69e90005e3a06ae1a20571d4","slug":"half-the-population-will-answer-the-opponents-with-the-power-of-their-vote-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-154902-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वोट की ताकत से विपक्षियों को जवाब देगी आधी आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वोट की ताकत से विपक्षियों को जवाब देगी आधी आबादी
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव। संवाद
अंबेडकरनगर। संसद में पेश किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास न होने पर बुधवार को प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी गिरीश चंद्र यादव ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। अकबरपुर के बसखारी मार्ग स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान विपक्षी दलों को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाए गए इस अधिनियम से विपक्षी दल परेशान थे। उन्होंने कांग्रेस, सपा, टीएमसी व डीएमके को घेरते हुए कहा कि इन दलों ने आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। इन सबने अपने महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरीके से उजागर किया है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों की ओर दशकों तक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं से दूर रखने की कोशिश इन दो दिनों की बहस में एक बार फिर जगजाहिर हो गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के लिए इन महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ लडे़गी, जिससे देश की आबादी को उसका हक मिल सके। इस दौरान एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, उपाध्यक्ष विमलेंद्र सिंह मोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, प्रभारी डीएम/सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसपी प्राची सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।