{"_id":"619000b2afafaf33097ef8d7","slug":"grave-dug-seven-months-after-the-death-of-the-young-man-ambedkar-nagar-news-lko6042968174","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के सात माह बाद खोदी कब्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के सात माह बाद खोदी कब्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी एक युवक की मौत के लगभग सात माह बाद कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में शनिवार को कब्र खुदवाई। काफी पुराना मामला हो जाने के कारण सिर्फ कंकाल ही मिल सका।
एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र व कोतवाली में तैनात एसआई संतोष गौड़ अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। वहां पहले से ही कुछ ग्रामीण मौजूद थे। टीम की देखरेख में कब्र को खोद कर शव बाहर निकाला गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह शव लालापुर गांव निवासी अशफाक के पुत्र शोएब (19) का था। शोएब का शव लगभग सात माह पूर्व घर में मिला था।
उस समय उसे सामान्य मौत करार देते हुए परिवारीजनों ने शव को लालापुर कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया था। कुछ दिनों बाद परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई। कोर्ट के निर्देश पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने डीएम से अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद शनिवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम ने कब्र खुदवाई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई संतोष गौड़ ने बताया कि केस में प्राथमिकता के साथ जांच कराई जा रही है।