फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Grandson hit baba on the head with a stick while drunk, death

Ambedkar Nagar News: पौत्र ने नशे में बाबा के सिर पर मारा डंडा, मौत

Fri, 07 Aug 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Grandson hit baba on the head with a stick while drunk, death
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन व अन्य। संवाद
सद्दरपुर। जलालपुर क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पौत्र ने अपने बाबा रामजीत (76) पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जलालपुर के मड़हरा निवासी संगीता देवी के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम सात बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। इस दौरान उनके ससुर रामजीत चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच, उनका पौत्र पनीष (20) नशे की हालत में घर पहुंचा। नशे में धुत पनीष को देखकर उसके बाबा रामजीत ने उसे फटकार लगाई। बाबा की फटकार से पनीष आक्रोशित हो गया और उसने अपने बाबा के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जब रामजीत ने इसका विरोध किया, तो पनीष ने पास पड़े एक डंडे को उठाया और सीधे अपने बाबा के सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उन्हें धकेल दिया।
संगीता देवी और उनके पति दीपचंद तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़े, लेकिन तब तक रामजीत दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर चुके थे। लहुलुहान हालत में रामजीत को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक रामजीत के इकलौते बेटे दीपचंद हैं। उनकी छह संतानों में बड़ा बेटा पनीष, गिरीश, प्रवीन और बेटियां सोनाली, मोनाली व मिताली हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। बहू-बेटे और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed