फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Grand tricolor parade from the airstrip to Shivbaba Dham

Ambedkar Nagar News: हवाई पट्टी से शिवबाबा धाम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Grand tricolor parade from the airstrip to Shivbaba Dham
राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर से तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे व अन्य। स्रोत सूचना विभाग
अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अकबरपुर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की अगुआई में राजकीय हवाई पट्टी से शिवबाबा धाम तक हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में यात्रा निकली। इसके बाद शिवबाबा धाम में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटेल तिराहा से कलेक्ट्रेट तक यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल और जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया। कलेक्ट्रेट से निकला तिरंगे का कारवां शिवबाबा धाम पहुंचा, जहां 1000 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा का भव्य समापन हुआ।शिवबाबा धाम में तिरंगा कंसर्ट के दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया।
विज्ञापन

डीएम ईशा प्रिया ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा’ के संदेश के साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह, प्रशिक्षु आईएएस थनिगईयरसन टी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
----------------

वंदे मातरम् गायन के साथ निकली रैली
अंबेडकरनगर। बीएन केबी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या शुचिता पांडेय के नेतृत्व में हुआ। इसमें 65 यूपी बटालियन एनसीसी की छह कंपनी और क्रीड़ा परिषद शामिल थे। एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में कैडेटों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। (संवाद)

भारी बारिश में भी नहीं थमा युवाओं का जोश
अंबेडकरनगर। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्य के नेतृत्व में 1500 से अधिक बाइक सवार युवाओं ने बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर भीगते हुए युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा के नारे लगाए। यात्रा डॉ. गणेश कृष्ण जेटली विद्यालय, शहजादपुर से शुरू होकर पटेल नगर तक पहुंची। बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पटेल नगर पहुंचने के बाद तिरंगा यात्रा का समापन सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

देव इंद्रावती महाविद्यालय से निकली तिरंगा रैली
कटेहरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत देव इंद्रावती महाविद्यालय से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पहले विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय सचिव राजेश सिंह और प्राचार्य डॉ. एबी सिंह मौजूद रहे। रैली का नेतृत्व पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालकरन यादव ने किया। डॉ. तेज भान मिश्रा, डॉ. नीता मिश्रा तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पी जायसवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)

राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर से तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे व अन्य। स्रोत सूचना विभाग

राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर से तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे व अन्य। स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed